JIMS PGDM Admission 2026: जेआईएमएस रोहिणी ने पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 04:50 PM IST | 1 min read
जेआईएमएस पीजीडीएम एडमिशन के माध्यम से अभ्यर्थी पीजीडीएम (एमबीए), पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।
नई दिल्ली: जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रोहिणी (JIMS Rohini) ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.jimsrohini.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में पीजीडीएम प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों में (एससी/ एसटी के लिए 55%) स्नातक (यूजी) की डिग्री हो। फाइनल ईयर की परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, वैध कैट/ एक्सएटी/ सीमैट/ एमएटी/ जीएमएटी/ एटीएमए स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जेआईएमएस पीजीडीएम एडमिशन के माध्यम से अभ्यर्थी पीजीडीएम (एमबीए), पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। पीजीडीएम प्रोग्राम की अवधि 2 वर्ष है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य व्यावसायिक नेतृत्व के लिए छात्रों की क्षमताओं का विकास करना है।
JIMS PGDM Admission Dates: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नीचे महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- अर्ली मूवर राउंड के लिए प्रवेश - 02 दिसंबर 2025 से 02 जनवरी 2026
- एलेवेट राउंड के लिए प्रवेश - 09 जनवरी 2026 से 01 मार्च 2026
- रेगुलर राउंड्स - प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेआईएमएस रोहिणी की आधिकारिक वेबसाइट jimsrohini.org/mba-pgdm-admissions पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JIMS Rohini PGDM Programs Admissions 2025-27: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेआईएमएस रोहिणी पीजीडीएम एडमिशन 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.jimsrohini.org/applynow/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और अपना ईमेल सत्यापित करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें करें।
- आवेदन जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार