LiveTrusted Source Image

JEE Mains 2027 Registration Live: जेईई मेन सेशन 1 पंजीकरण कब शुरू होगा? डेट, लिंक, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 01:36 PM IST | 1 min read

जेईई मेन 2027 में सफल शीर्ष 2,50,000 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन जनवरी 2027 नोटिफिकेशन जल्द आएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन जनवरी 2027 नोटिफिकेशन जल्द आएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। जेईई मेन परीक्षा 2026 प्रत्येक वर्ष दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है।

जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो आईडी प्रूफ और दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) जैसे अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जेईई मेन जनवरी 2027 परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को होगी, जबकि 31 जनवरी बफर डे है।

एनटीए ने जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन फीस अभी तक जारी नहीं की है। पिछले साल की जानकारी के अनुसार, जेईई मेन एप्लीकेशन फीस सामान्य पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 900 रुपये, सभी महिला व जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल महिला कैंडिडेट्स के लिए 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर के लिए 500 रुपये है।

Also readNTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें

एनटीए जेईई मेन 2027 पात्रता मानदंड के अनुसार, वर्ष 2025, 2026 में 12वीं उत्तीर्ण और 2027 में उपस्थित होने छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। बीई/बीटेक के लिए भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/तकनीकी व्यावसायिक विषय और बीआर्क के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान व बीप्लान के लिए गणित विषय होना चाहिए।

जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा बीई/ बीटेक/ बीप्लानिंग/ बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं।

JEE Mains Registration 2027: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन सेशन 1 2027 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

  • एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन - सेशन 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल से फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

जेईई मेन 2027 नोटिफिकेशन जल्द ही एनटीए पोर्टल पर जारी किए जाने की संभावना है। आवेदन तिथि, शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम, पैटर्न सहित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।

October 8, 2026 | 01:36 PM IST

jee mains 2027 registration date: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • रजिस्टर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड बनाने के लिए डिटेल्स भरें।
  • जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स के साथ फिर से लॉगिन करें।
  • स्कैन किए गए फोटो और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • जेईई मेन्स 2027 रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • पेज सबमिट करें, डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

October 8, 2026 | 01:22 PM IST

जेईई मेन 2027 नोटिफिकेशन जल्द

जेईई मेन 2027 नोटिफिकेशन जल्द ही एनटीए पोर्टल पर जारी किए जाने की संभावना है। आवेदन तिथि, शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम, पैटर्न सहित नवीनतम अपडेट एनटीए पोर्टल पर जारी किया जाएगा। 

October 8, 2026 | 12:11 PM IST

JEE Mains 2027 Registration Live: जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा तिथि

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2027 सेशन-1 परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। 31 जनवरी, 2027 को बफर डे के रूप में रखा गया है।  

October 8, 2026 | 12:10 PM IST

jee mains registration 2027: जेईई मेन जनवरी 2027 ब्रोश्चर

जेईई मेन 2027 एप्लीकेशन लिंक के साथ, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, पैटर्न, सिलेबस, एग्जाम सेंटर, डिटेल्ड सबमिशन गाइड सहित अन्य जनकारी जेईई मेन जनवरी इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2027 में दी जाएगी।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications