Trusted Source Image

SKAU Clerk Admit Card 2026: एसकेएयू क्लर्क एडमिट कार्ड skau.eapplynow.com पर, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 10:56 AM IST | 1 min read

एसकेएयू कुरुक्षेत्र क्लर्क हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसकेएयू क्लर्क टाइपिंग टेस्ट 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसकेएयू क्लर्क टाइपिंग टेस्ट 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय (SKAU), कुरुक्षेत्र ने विज्ञापन संख्या NT-03/2026 के तहत क्लर्क भर्ती 2026 की कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट skau.eapplynow.com पर जाकर अपना एसकेएयू क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

एसकेएयू नॉन टीचिंग क्लर्क हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

टाइपिंग टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर 2026 तक होगा। प्रत्येक कैंडिडेट का एडमिट कार्ड तय परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले उपलब्ध हो जाएगा। एसकेएयू कुरुक्षेत्र ने फेज 1 कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग टेस्ट के लिए एसकेएयू क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Also readMPESB Group 2 Answer Key 2026: एमपीईएसबी ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो 9 अक्टूबर तक ओपन

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एसकेएयू नॉन टीचिंग क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, पैनकार्ड, वोटरआईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। इनक डॉक्यूमेंट के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एसकेएयू क्लर्क टाइपिंग टेस्ट पैटर्न के अनुसार, भाषा अंग्रेजी और फॉन्ट टाइम्स न्यू रोमन होगा। परीक्षा की अवधि 10 मिनट होगी। न्यूनतम टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट हो। कैंडिडेट का मूल्यांकन स्पीड और एक्यूरेसी दोनों के आधार पर सॉफ्टवेयर से किया गया। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।

SKAU Kurukshetra Clerk Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

एसकेएयू रिक्रूटमेंट पोर्टल skau.eapplynow.com पर जाएं और होमपेज पर कैंडिडेट डाउनलोड्स सेक्शन ढूंढें। अब, डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications