Saurabh Pandey | August 18, 2025 | 09:36 PM IST | 1 min read
केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए सितंबर इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल सितंबर परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
ग्रुप I की परीक्षा - 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को होगी।
ग्रुप II की परीक्षा - 10, 12, 14 सितंबर 2025 को होगी।
ग्रुप I की परीक्षा - 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को होगी।
ग्रुप II की परीक्षा - 11, 13, 15 सितंबर 2025 को होगी।