Santosh Kumar | November 23, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

UGC NET City Intimation Slip 2026 Live Updates: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज जारी की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। उम्मीदवार यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस स्लिप से उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में पता चलेगा जहां परीक्षा होनी है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट और अन्य विवरण होंगे, 7 दिसंबर से उपलब्ध होने की उम्मीद है। परीक्षा सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 14 से 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने वाली अधिसूचना, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा से 21 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
इसका मतलब है कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर यानी आज जारी होने की संभावना है। एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2026 एग्जाम शेड्यूल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस वेबसाइट पर बनें रहें।
November 23, 2026 | 10:32 AM IST
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देने वाली अधिसूचना, परीक्षा से 21 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
November 23, 2026 | 10:30 AM IST
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर यानी आज जारी होने की संभावना है।