Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 05:25 PM IST | 3 mins read
नीट पीजी के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद एमसीसी ने ये फैसला लिया है।

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश के बाद नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड-की सीट प्रोसेसिंग और परिणाम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायालय से इस विषय पर आवश्यक स्पष्टीकरण या आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और अन्य सहभागी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS, DNB और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। कोर्ट से हरी झंडी मिलने और परिणाम दोबारा जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट लिस्ट की जांच कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनाम भारत सरकार एवं अन्य' (WP No. 46350 of 2026) मामले की सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने 17 नवंबर, 2026 को अंतरिम स्थगन का आदेश पारित किया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि मामले के वर्तमान तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, एमसीसी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया की सभी आगे की कार्यवाही और छात्रों की जॉइनिंग पर अंतरिम रोक रहेगी। इसके साथ ही, छात्रों की जॉइनिंग और फीस कलेक्शन भी अदालत द्वारा दिए जाने वाले आगामी स्पष्टीकरण के अधीन रहेगा।
एमसीसी ने नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे घोषित करने के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि नतीजे तभी जारी किए जाएंगे, जब मद्रास हाई कोर्ट से जरूरी स्पष्टीकरण या निर्देश मिल जाएंगे।
एमसीसी द्वारा पहले घोषित शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच अपने संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना था। लेकिन अब उम्मीदवारों को अगले आदेश का इंतजार करना होगा।
November 19, 2026 | 05:25 PM IST
November 19, 2026 | 04:37 PM IST
November 19, 2026 | 03:46 PM IST
November 19, 2026 | 02:54 PM IST
एमसीसी द्वारा पहले घोषित शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच अपने संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना था।
November 19, 2026 | 02:22 PM IST
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायालय से इस विषय पर आवश्यक स्पष्टीकरण या आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
November 19, 2026 | 02:21 PM IST
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश के बाद नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड-की सीट प्रोसेसिंग और परिणाम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।