LiveTrusted Source Image

UPMSP Exam Date 2027 Live: यूपी बोर्ड डेटशीट 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए जारी; लिंक, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | October 12, 2026 | 11:55 PM IST | 1 min read

यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2026 के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होंगी, प्रत्येक पाली की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है।
यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड डेट शीट 2027 जारी कर दी है। यूपीएमएसपी एग्जाम टाइम टेबल 2027 के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी से 24 फरवरी, 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2026 के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होंगी। प्रथम शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यूपी बोर्ड 2027 एग्जाम हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी।

छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2027 और यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2027 का आयोजन 5, 8, 9, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23 और 24 फरवरी को होगी।

यूपीएमएसपी के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा, विषयवार परीक्षा की विस्तृत समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 10 और कक्षा 12 के एग्जाम एक साथ होंगे। यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readCBSE Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई कक्षा 10-12 डेटशीट जल्द @cbse.gov.in; मार्किंग स्कीम, लेटेस्ट अपडेट जानें

UP Board Exam Date Sheet 2027: यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2027

यूपी बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 की डेट शीट 2027 नीचे दी गई सारणी में जांच सकते हैं:

तिथिहाईस्कूल (कक्षा 10वीं)इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं)

5 फरवरी

हिंदी, प्राथमिक हिंदी

हिंदी, सामान्य हिंदी

8 फरवरी

सामाजिक विज्ञान

अंग्रेजी

9 फरवरी

एनसीसी, मानव विज्ञान

नागरिकशास्त्र

10 फरवरी

अंग्रेजी

इतिहास

12 फरवरी

—

जीव विज्ञान, गणित

13 फरवरी

गणित

अर्थशास्त्र

15 फरवरी

संस्कृत

रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

16 फरवरी

अतिरिक्त भाषाएं

भूगोल

17 फरवरी

विज्ञान, संगीत वाद्य यंत्र

भौतिकी, सैन्य विज्ञान

18 फरवरी

कंप्यूटर, सिलाई

ड्राइंग और पेंटिंग से संबंधित पेपर

19 फरवरी

व्यापार

—

20 फरवरी

उर्दू

साइकोलॉजी, एजुकेशन, लॉजिक और लैंग्वेज पेपर्स

22 फरवरी

चित्रकारी और रचनात्मक कला

व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान

23 फरवरी

संगीत वोकल; पाली, अरबी और फारसी

लेखाकर्म

24 फरवरी

कृषि

कंप्यूटर, संस्कृत

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2027 कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है। प्रवेश पत्र उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे स्कूल प्राचार्य डाउनलोड कर हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्रों को वितरित करेंगे।

October 12, 2026 | 11:55 PM IST

up board exam date 2027 class 10: यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2027

upsmp की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाए एक साथ 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी।”

October 12, 2026 | 11:30 PM IST

up board exam date 2027: यूपी बोर्ड सेक्रेटरी भगवती सिंह

यूपी बोर्ड के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा - सब्जेक्ट के हिसाब से एग्जाम का डिटेल्ड टाइमटेबल (upmsp time table) जारी कर दिया गया है। 5 फरवरी को हाई स्कूल के स्टूडेंट्स सुबह की शिफ्ट में हिंदी और एलिमेंट्री हिंदी की परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स दोपहर के सेशन में हिंदी और जनरल हिंदी की परीक्षा देंगे।

October 12, 2026 | 10:59 PM IST

UPMSP Exam Date 2027 Live: यूपी बोर्ड क्लास 10th, 12th डेटशीट 2027

यूपीएमएसपी (upmsp date sheet) ने 12 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in 2027 पर वर्ष 2027 की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा का संयुक्त परीक्षा कार्यक्रम घोषित  कर दिया है।

October 12, 2026 | 10:59 PM IST

up board class 12th date sheet: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPMSP सुबह का सेशन सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे के बीच (board exam date 2027) आयोजित करेगा, जबकि दोपहर का सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications