Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने छत्तीसगढ़ की तीन बिजली कंपनियों (CSPDCL, CSPTCL और CSPGCL) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 3 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अटेंडेंट (प्लांट), स्टेनोग्राफर, मेडिकल ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए कुल 1501 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
वर्ग | एई, जेई, ऑफिसर, सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर पद | स्टेनो, डीईओ, पैरामेडिकल, अटेंडेंट व फायर अटेंडेंट पद |
अनारक्षित (UR) | 800 रुपये | 400 रुपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 700 रुपये | 300 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST) | 600 रुपये | 200 रुपये |
विभागीय अभ्यर्थी | शून्य | शून्य |