Trusted Source Image

HBSE Date sheet 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं - 12वीं की वार्षिक परीक्षा तारीखों का ऐलान, विषयवार डेटशीट का इंतजार

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 08:50 AM IST | 1 min read

हरियाणा बोर्ड ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेट घोषित कर दिया है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथियां दी जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथियां दी जाएंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हरियाणा बोर्ड सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी और 26 मार्च 2027 को समाप्त होंगी। बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाओं की ओवरऑल तिथियों की पुष्टि की है, जबकि विषयवार विस्तृत डेटशीट जारी किया जाना अभी बाकी है।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथियां दी जाएंगी, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और पुनरावलोकन की योजना बनाने में मदद मिलेगी। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र विस्तृत डेटशीट और परीक्षा संबंधी अन्य घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।

Also read MP Board Exam 2026-27: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प जारी रखने का आदेश 

HBSE Date sheet 2027: परीक्षा तिथियां

परीक्षा
परीक्षा शुरू होने की तिथि
परीक्षा की अंतिम तिथि
कक्षा 12 (सीनियर सेकंडरी)
3 मार्च, 2027
8 अप्रैल, 2027
कक्षा 10 (सेकंडरी)
4 मार्च, 2027
26 मार्च, 2027
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google