LiveTrusted Source Image

SSC CHSL Admit Card 2026 Live: एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा? परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | November 25, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी होगा।

SSC CHSL टियर 1 एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा है, जो टियर 2 के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
SSC CHSL टियर 1 एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा है, जो टियर 2 के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और अपने लिए आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर और टियर 1 परीक्षा की तारीख जानने के लिए एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 का उपयोग कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा में SSC CHSL 2026 का प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और कोई भी ओरिजिनल और वैलिड फोटो आईडी प्रमाण साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य कोई भी दस्तावेज, जैसे कि अगर उम्मीदवार स्क्राइब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उससे जुड़े कागजात भी लेकर जाना होगा।

SSC CHSL City Slip 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026' का लिंक सर्च करें।
  3. अब अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. कैंडिडेट डैशबोर्ड देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  5. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप खोलें।
  6. अपना आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख चेक करें।
  7. अंत में अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड या सेव कर लें।

SSC CHSL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र संबंधित उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से संभावित रूप से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार इसी लॉगिन मॉड्यूल का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग का समय और निर्देश एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए होते हैं।

Also read UPTET 2026 Registration: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां जानें

SSC CHSL Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

उम्मीदवारों को परीक्षा में SSC CHSL 2026 का प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और कोई भी ओरिजिनल और वैलिड फोटो आईडी प्रमाण साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य कोई भी दस्तावेज, जैसे कि अगर उम्मीदवार स्क्राइब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उससे जुड़े कागजात भी लेकर जाना होगा।

November 25, 2026 | 03:50 PM IST

SSC CHSL Exam City Intimation Slip 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026' का लिंक सर्च करें।
  3. अब अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. कैंडिडेट डैशबोर्ड देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  5. एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप खोलें।
  6. अपना आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख चेक करें।
  7. अंत में अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड या सेव कर लें।

November 25, 2026 | 03:46 PM IST

SSC CHSL Admit Card 2026 Live: एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और अपने लिए आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।