Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 01:48 PM IST | 1 min read
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा दो पेपरों (प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाती है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 24 नवंबर से सक्रिय है।
यूपी टेट 2026 परीक्षा दो पेपरों (प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाती है। यूपीटीईटी 2026 आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के कैंडिडेट को 500 रुपये और दिव्यांग व्यक्तियों को 300 रुपये का देना होगा।
यूपीटेट 2026 आवेदन लिंक apply.upessc.org पर जाएं और आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें। इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें व फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
नीचे सारणी में यूपीटेट 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथि |
|---|---|
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 24 नवंबर 2026 |
ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 24 नवंबर 2026 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर 2026 |
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर 2026 |
परीक्षा तिथि | 26 एवं 27 फरवरी 2027 |
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 2,536 अस्थायी पदों को भरा जाएगा।
Santosh Kumar