Trusted Source Image

CGSSB Recruitment 2026: सीजीएसएसबी समूह 2 उप समूह 2 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, सुधार तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 10:00 AM IST | 2 mins read

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री एवं कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से 1703 पद भरे जाएंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से 1703 पद भरे जाएंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह-2 भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 27 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक cgssb.cgstate.gov.in पर सक्रिय है।

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री एवं कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग को 300 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 3 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी को त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये देना होगा। समय सीमा के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

सीजीएसएसबी समूह 2 तृतीय श्रेणी उप समूह 2 भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1703 पद भरे जाएंगे, शॉर्टहैंड (हिंदी) के 30 पद, शॉर्टहैंड अंग्रेजी के 3, शॉर्टहैंड द्विभाषी के 13 और एसआई (शॉर्टहैंड-सामान्य शाखा-हिंदी) के 34 और डीईओ के 25 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड 3, पंजीयन लिपिक, सहायक एसआई - अ (सामान्य शाखा) और सहायक एसआई - अ (जिला- इकाई संवर्ग) के क्रमशः 23, 1206, 50, 40 और 279 पद हैं।

Also readRITES Apprentice Recruitment 2026: राइट्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड जानें

CGSSB Group 2 Sub-group 2 Examination 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 2 परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथि एवं समय

1.

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

5 नवंबर 2026 (गुरुवार)

2.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

27 नवंबर 2026 (शुक्रवार), शाम 5 बजे तक

3.

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि

28 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक

4.

परीक्षा की तिथि

10 जनवरी 2027 (रविवार)

5.

परीक्षा का समय

सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

6.

वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि

4 जनवरी 2027 (सोमवार)

7.

परीक्षा केंद्र

5 संभागीय मुख्यालयों में

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google