Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
राइट्स लिमिटेड में ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

नई दिल्ली : राइट्स लिमिटेड ने 281 ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, संबंधित ट्रेड के लिए जरूरी क्वालीफिकेशन में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए की जाएगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। अगर दो आवेदकों के अंक समान हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदक को मेरिट लिस्ट में ऊपर रखा जाएगा।
पद का नाम | कुल पद |
ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग | 125 |
ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन-इंजीनियरिंग | 43 |
डिप्लोमा अप्रेंटिस | 62 |
ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई | 51 |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक कुल 60% होने चाहिए, और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक कुल 50% होने चाहिए।
| पद का नाम | मासिक स्टाइपेंड |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस - इंजीनियरिंग | 15,650 रुपये |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस - नॉन-इंजीनियरिंग | 15,650 रुपये |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | 13,450 रुपये |
| ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई | 10,560 रुपये |