Trusted Source Image

NICL Apprentice Recruitment 2026: एनआईसीएल में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया

Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 09:45 AM IST | 2 mins read

एनआईसीएल में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने पहले पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया को समझना जरूरी है।

यह 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (NATS) के तहत 12 महीने की अप्रेंटिसशिप है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यह 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (NATS) के तहत 12 महीने की अप्रेंटिसशिप है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने वर्ष 2026-27 के लिए 200 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (NATS) के तहत 12 महीने की अप्रेंटिसशिप है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं, बल्कि NATS पोर्टल पर जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है।

NICL Graduate Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

एनआईसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पदो के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, PwBD उम्मीदवारों के लिए, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

NICL Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई, डीओटीई, यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी अप्रेंटिसशिप पोर्टल (NATS) पर प्रोफाइल 100% पूरी है।

NICL Apprentice Recruitment 2026: राज्यवार रिक्तियों की संख्या

राज्य
कुल सीटें
असम (Assam)
30
झारखंड (Jharkhand)
10
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
20
गुजरात (Gujarat)
22
कर्नाटक (Karnataka)
10
केरल (Kerala)
10
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
12
महाराष्ट्र (Maharashtra)
10
राजस्थान (Rajasthan)
20
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
14
उत्तराखंड (Uttarakhand)
10
पश्चिम बंगाल (West Bengal)
10
पंजाब (Punjab)
12
तमिलनाडु (Tamil Nadu)
10
कुल योग
200

Also read UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी

NICL Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एनआईसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपनी आयु, योग्यता आदि से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है, तो उसे अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NICL Apprentice Recruitment 2026: मासिक स्टाइपेंड

एनआईसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अप्रेंटिस किसी अन्य भत्ते या लाभ के हकदार नहीं होंगे। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी हर महीने अप्रेंटिस के खाते में 8,850 रुपये का भुगतान करेगी। मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, वजीफे का सरकारी हिस्सा (6,150 रुपये) सीधे डीबीटी के माध्यम से अप्रेंटिस के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications