LiveTrusted Source Image

CBSE Board Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई 10th, 12th डेटशीट कब आएगी? जानें डाउनलोड लिंक, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read

पिछले सालों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम और सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड एग्जाम फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

सीबीएसई 10th सेशन 1 और 12th इंटरमीडिएट डेट शीट 2027 जल्द। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीबीएसई 10th सेशन 1 और 12th इंटरमीडिएट डेट शीट 2027 जल्द। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर  से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय सारणी जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र, अभिभावक व शिक्षक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई डेट शीट 2027 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले सालों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम और सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड एग्जाम फरवरी और मार्च 2027 में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अभी तक सीबीएसई 10th, 12th टाइम टेबल 2027 जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले, सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा12वीं के सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 मॉडल पेपर का उपयोग छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयार के लिए कर सकते हैं। अब, विद्यार्थियों को सीबीएसई डेटशीट 2027 का इंतजार है।

Also readBihar Board Dummy Admit Card 2027: बीएसईबी 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, कल से सुधार सकेंगे त्रुटियां

सर्दियों में खुलने वाले स्कूलों के लिए क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2026 में और अन्य सभी संबंध स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी-फरवरी 2027 में होंगी। सीबीएसई बोर्ड 10th एग्जाम 2027 और सीबीएसई बोर्ड 12th एग्जाम 2027 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे।

सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 परीक्षा 2027 में 3 विषयों में अपने अंकों सुधारने के लिए छात्र फेज 2 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, क्लास 12 के स्टूडेंट्स अपने स्कोर में सुधार के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट या आधिकारिक एक्स हैंडल पर  विजिट कर सकते हैं।

CBSE Board Exam Dates 2027: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन पर विजिट करें।
  • सीबीएसई 10वीं-12वीं डेटशीट 2027 पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • सीबीएसई टाइम टेबल 2027 पीडीएफ जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सीबीएसई जल्द ही 2027 के लिए क्लास 10 और 12 बोर्ड एग्जाम की डेट शीट अनाउंस कर सकता है। सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल, टाइमटेबल पीडीएफ और अन्य जरूरी डिटेल्स अपडेट यहां जांच सकेंगे।

November 2, 2026 | 12:59 PM IST

central board of secondary education: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • लेटेस्ट अनाउंसमेंट या एग्जामिनेशन सेक्शन पर जाएं।
  • CBSE क्लास 10 या क्लास 12 डेट शीट 2027 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 टाइम टेबल पीडीएफ प्रदर्शित होगा।

November 2, 2026 | 12:30 PM IST

cbse board exam date sheet class 10

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किए गए बदलाव के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन क्लास 10 (cbse class 10) की परीक्षा दो फेज में कराएगा।

November 2, 2026 | 11:55 AM IST

cbse academic website: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 पासिंग मार्क्स

सीबीएसई क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड एग्जाम पास करने के लिए, स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% ओवरऑल स्कोर लाना होगा। 

November 2, 2026 | 11:51 AM IST

CBSE Board Date Sheet 2027 Live: सीबीएसई 10th, 12th डेटशीट 2027 जल्द

सीबीएसई बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर क्लास 10 और 12 बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट (cbse datesheet 2027) जारी की जाएगी।

November 2, 2026 | 11:51 AM IST

cbse board exam dates 2027:सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 डेट शीट विवरण

कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 डेट शीट में निम्नलिखित विवरण जांच सकेंगे:

  • परीक्षा तिथियां
  • विषय के नाम
  • विषय कोड
  • परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश
  • सीबीएसई परीक्षा का समय।
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications