Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read
एईईएस टीचिंग भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 35,400 रुपये से 2,09,200 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।

नई दिल्ली: परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान (AEES) ने अपने विद्यालयों में विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एईईएस ऑनलाइन आवेदन पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com पर जाकर 2 नवंबर से 11 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
एईईएस टीचिंग भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 254 पदों को भरा जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य के 4 पद, उप-प्रधानाचार्य का 1 पद, पीजीटी के 27 और टीजीटी के 102 पद शामिल हैं। इसके अलावा, पुस्तकालयाध्यक्ष के 13, पीआरटी के 89 पद, प्राथमिक शिक्षक (संगीत) के 10 पद और बालवाटिक शिक्षक के 8 पद भरे जाएंगे।
प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और बीएड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक की आयु 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग मांगी गई है। आरक्षित कैंडिडेट को आयुसीमा में छूट मिलेगी।
Also readUPTET 2026: इलाहाबाद एचसी ने यूपी टीईटी के दो प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने का आयोग को दिया निर्देश
एईईएस टीचिंग रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये और प्रोसेसिंग फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है, जबकि प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 250 देना होगा।
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन और उसके बाद कौशल परीक्षा/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का पद के अनुसार वेतनमान 35,400 रुपये से 2,09,200 रुपये है। पात्रता मानदंड एवं परीक्षा पैटर्न सहित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों एईईएस टीचिंग नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एईईएस शिक्षक भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: