Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 08:48 AM IST | 2 mins read
आईसीएसई कक्षा 10 की डेटशीट 2027 में प्रत्येक विषय की परीक्षा की तिथि, दिन और समय की जानकारी दी जाएगी। आईसीएसई कक्षा 12 की डेटशीट में साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के विषयों की परीक्षा तिथियां शामिल होंगी।

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं डेट शीट 2027 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर सीआईएससीई क्लास 10-12 टाइम टेबल 2027 डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले साल, सीआईएससीई ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के लिए डेटशीट 13 नवंबर, 2025 को जारी की थी। सीआईएससीई आईसीएसई 2026 परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक और सीआईएससीई आईएससी 2026 परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
आईसीएसई कक्षा 10 की डेटशीट 2027 में प्रत्येक विषय की परीक्षा की तिथि, दिन और समय की जानकारी दी जाएगी। आईसीएसई कक्षा 12 की डेटशीट में साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के विषयों की परीक्षा तिथियां शामिल होंगी। आईसीएसई आईएससी टाइम टेबल 2027 में छात्र निम्नलिखित विवरण जांच सकेंगे:
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसई क्लास 10 और आईएससी क्लास 12 डेट शीट 2027 डाउनलोड कर सकेंगे:
सीआईएससीई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आने वाले एग्जाम साइकिल के लिए आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और सीएससी (कक्षा 12वीं) के सैंपल पेपर्स और उससे संबंधित आंसर की जारी कर दी हैं। एकेडमिक सेशन 2026-27 में उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए आईसीएसई आईएससी सैंपल क्वेश्चन पेपर्स 2027 का उपयोग कर सकते हैं।
CISCE ने पिछले चार सालों के एग्जाम शेड्यूल की घोषणा निम्नलिखित तिथियों में की थी: