Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण 2 नवंबर से

Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 07:34 PM IST | 2 mins read

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संस्थानों में रिपोर्टिंग करनी होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संस्थानों में रिपोर्टिंग करनी होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एमबीबीएस (MBBS) के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए राउंड 5 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 4 नवंबर, 2026 को समाप्त हो जाएगा।

इसके अलावा, एमसीसी ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 6 शेड्यूल की भी घोषणा की है। इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो और शुल्क भुगतान की सुविधा 17 नवंबर को खुलेगी और 19 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगी। कैंडिडेट 17 से 19 नवंबर तक अपनी चॉइस भरकर लॉक कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और रिपोर्टिंग प्रोसेस निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की सलाह दी गई है। नीट यूजी काउंसलिंग 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट्स और दिशानिर्देश के लिए ऑफिशियल एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MCC NEET UG Counselling 2026 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:

  • एमसीसी यूजी काउंसलिंग पोर्टल https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड - यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए नया रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, विकल्प का चयन व लॉक करें और लागू शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also readNEET SS 2026: नीट एसएस के लिए आवेदन natboard.edu.in पर शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मापदंड, एग्जाम डेट जानें

NEET UG Counselling 2026 Schedule: एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग

नीचे सारणी में एमबीबीएस के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस व बीएससी नर्सिंग के लिए राउंड 5 तथा बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए काउंसलिंग राउंड 6 शेड्यूल जांच सकते हैं:

1. एमबीबीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग राउंड 5 शेड्यूल-

विवरणनिर्धारित तिथि व समय

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 (पंजीकरण 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक)

शुल्क भुगतान की सुविधा

2 नवंबर को सुबह 10 बजे से 4 नवंबर को शाम 6 बजे तक

च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग

2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 (5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक)

च्वाइस लॉकिंग की सुविधा

4 नवंबर को शाम 4 बजे से 5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया

5 नवंबर से 6 नवंबर 2026

परिणाम जारी करना

7 नवंबर 2026

आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग

7 नवंबर से 16 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक, सर्वर के समय के अनुसार)

2. बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए राउंड 6 शेड्यूल -

विवरणनिर्धारित तिथि व समय

पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 (पंजीकरण 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक)

शुल्क भुगतान की सुविधा

17 नवंबर को सुबह 10 बजे से 19 नवंबर को शाम 6 बजे तक

च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग

17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 (19 नवंबर को सुबह 9 बजे तक)

च्वाइस लॉकिंग की सुविधा

18 नवंबर को शाम 4 बजे से 19 नवंबर को सुबह 9 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया

19 नवंबर 2026

परिणाम जारी करना

20 नवंबर 2026

आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग

21 नवंबर से 28 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक, सर्वर के समय के अनुसार)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications