Trusted Source Image

​​ICAI CA Foundation Result 2026: आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर रिजल्ट डेंट जारी, 6 नवंबर से कर सकेंगे डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 05:28 PM IST | 1 min read

आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को होंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को होंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 1 नवंबर को जारी सूचना में बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन (CA Foundation) सितंबर परीक्षा 2026 का परिणाम 6 नवंबर को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org के माध्यम से अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। आईसीएआई द्वारा सीए फाउंडेशन 2026 सितंबर की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की थीं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर 2026 की शाम तक घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे caresults.icai.org पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवार को अपना पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा।”

Also readRPSC: हिंदी और सोशल साइंस के 146 अभ्यर्थियों को मिला दूसरा मौका, 3 नवंबर तक भर सकेंगे विस्तृत आवेदन फॉर्म 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन एग्जाम 2026 के लिए ऑल इंडिया रैंक (AIR), पास प्रतिशत, कुल अंक और टॉपर्स लिस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की घोषणा करेगा। सीए फाउंडेशन में पास छात्र अगले चरण यानी सीए इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

CA Foundation September 2026 Result: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • आईसीएआई रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं।
  • ‘सीए फाउंडेशन परीक्षा 20 - सितंबर 2026’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को होंगी। इससे पहले, आईसीएआई ने 22 अक्टूबर को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के लिए आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications