Trusted Source Image

JSSC Recruitment 2026: चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते सहायक कारापाल पीईटी-पीएसटी स्थगित, नई डेट्स जारी

Santosh Kumar | October 31, 2026 | 06:05 PM IST | 1 min read

अधिसूचना के अनुसार, हजारीबाग और कोयला क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड (पुराने बस स्टैंड के पास) में 29, 30 और 31 अक्टूबर को होने वाला पीईटी-पीएसटी अब क्रमशः 10, 11 और 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

झारखंड सहायक कारापाल पीईटी-पीएसटी की नई डेट की अधिसूचना jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
झारखंड सहायक कारापाल पीईटी-पीएसटी की नई डेट की अधिसूचना jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए, असिस्टेंट जेलर की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा (पीईटी-पीएसटी) को स्थगित कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर नई तारीखों की घोषणा की है। यह अधिसूचना jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है। 

अधिसूचना के अनुसार, हजारीबाग और कोयला क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड (पुराने बस स्टैंड के पास) में 29, 30 और 31 अक्टूबर को होने वाला पीईटी-पीएसटी अब क्रमशः 10, 11 और 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा का शेष कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित तारीखों के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। 

Also readJTET Exam Guidelines 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा कल, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइन, ड्रेस कोड, जरूरी दस्तावेज

JSSC Assistant Jailor PET/PST 2026: आवश्यक दस्तावेज

झारखंड सहायक कारापाल पीईटी-पीएसटी के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है-

  • जेएसएससी असिस्टेंट जेलर पीईटी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • फोटो वाला मूल वैलिड पहचान पत्र
  • हाल की तस्वीरें (यदि आवश्यक हो)
  • लागू श्रेणी या उससे संबंधित दस्तावेज (जहां आवश्यक हो)
  • एडमिट कार्ड या शारीरिक परीक्षा नोटिस में विशेष रूप से बताए गए अन्य दस्तावेज
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications