Trusted Source Image

RPSC: हिंदी और सोशल साइंस के 146 अभ्यर्थियों को मिला दूसरा मौका, 3 नवंबर तक भर सकेंगे विस्तृत आवेदन फॉर्म

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हिंदी और सोशल साइंस के 146 अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दिया है। ये अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना विस्तृत आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर सके।

आयोग ने विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने से चूके 146 अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने विस्तृत आवेदन फॉर्म भरने से चूके 146 अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सीनयर टीचर भर्ती परीक्षा-2025 के सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। आयोग ने उन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है जो तय समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन सबमिट नहीं कर पाए थे।

पहले चरण की निर्धारित अवधि में सामाजिक विज्ञान के 31 तथा हिंदी विषय के 115 अभ्यर्थियों (कुल 146 अभ्यर्थियों) ने अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरकर जमा नहीं कराया था। आवेदन पत्र न मिलने के कारण इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच होना संभव नहीं हो पा रहा था।

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: विस्तृत आवेदन पत्र भरने की तिथि

आयोग ने अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का दूसरा और अंतिम अवसर दिया है। पात्र अभ्यर्थी अब 30 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरकर जमा कर सकते हैं। संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है।

Also read SSC SI PET, PST Result 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई फिजिकल टेस्ट रिजल्ट जारी, पेपर 2 डेट जानें

आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सामाजिक विज्ञान विषय की विचारित सूची 9 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी, जिसके लिए विस्तृत आवेदन की अवधि 15 से 21 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। वहीं, हिंदी विषय की विचारित सूची 13 अक्टूबर 2026 को जारी कर 17 से 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र मांगे गए थे। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications