Trusted Source Image

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक रिजल्ट पंजाबी विषय के लिए जारी

Saurabh Pandey | October 30, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर परीक्षा-2025 के पंजाबी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों तथा स्वयं-सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों तथा स्वयं-सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा-2025 के पंजाबी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने पंजाबी विषय के लिए आयोजित 'सामान्य ज्ञान' और 'पंजाबी' के प्रश्न-पत्रों में शामिल तथा न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने वाले 37 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। यह सूची केवल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। यह अंतिम चयन या वरीयता सूची नहीं है। अंतिम परिणाम माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: विस्तृत आवेदन की तिथियां

राजस्थान सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर My Recruitment- Detailed Form Cum Scrutiny -Apply Now विकल्प का चयन कर विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने के लिए लिंक 4 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक सक्रिय रहेगा।

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: कट-ऑफ मार्क्स

इस भर्ती के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 291.87 रही है। इसके अलावा एससी वर्ग की कट-ऑफ 241.96, ओबीसी की 261.05 और ईडब्ल्यूएस (Gen) की कट-ऑफ 268.60 रही है।

Also read RVUNL Exam Dates: राजस्थान की बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल घोषित 

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

आयोन ने ओएमआर आंसर शीट में 10% से अधिक प्रश्नों के उत्तर (5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने पर) न देने के कारण 7 अभ्यर्थियों को परीक्षा के नियमों के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications