Trusted Source Image

RVUNL Exam Dates: राजस्थान की बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल घोषित

Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 08:53 PM IST | 1 min read

राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट पदों भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इन पदों के लिए पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, राजस्थान राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों में कुल 2005 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, राजस्थान राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों में कुल 2005 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राजस्थान की पांच विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग), जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का शेड्यूल पांच में से किसी भी विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं 29 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

RVUNL Exam Dates 2026: परीक्षा शेड्यूल

पद का नाम
परीक्षा की तिथियां
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)
29 और 30 नवंबर 2026
जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल)
30 नवंबर 2026
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)
30 नवंबर 2026
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (प्रारंभिक परीक्षा)
4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027
जूनियर अकाउंटेंट
13 जनवरी 2027 और 15 जनवरी 2027

RVUNL Exam Dates 2026: परीक्षा शेड्यूल चेक करने का तरीका

  1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं।
  3. जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के परीक्षा शेड्यूल पर क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग परीक्षा तारीखों वाला नोटिस पीडीएफ खुल जाएगा।
  5. अब नोटिस डाउनलोड करें और अपने पद के लिए परीक्षा की तारीख चेक करें।

Also read  IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें

RVUNL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर।
  2. परीक्षा की तारीख और शिफ्ट।
  3. रिपोर्टिंग का समय।
  4. परीक्षा केंद्र का पता।
  5. उम्मीदवार की फोटो और पहचान संबंधी अन्य विवरण।
  6. परीक्षा के दिन के लिए निर्देश।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications