Trusted Source Image

RSSB BCI, SCI Result 2026: राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर रिजल्ट 4 नवंबर तक जारी होने की उम्मीद

Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 03:42 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी द्वारा राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर भर्ती रिजल्ट 4 नवंबर तक जारी होने की उम्मीद है। आरएसएसबी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 4 नवंबर 2026 तक बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) का परिणाम 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और मेरिट सूची देख सकेंगे।

राजस्थान बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और भर्ती पोर्टल पर अपने रोल नंबर या SSO ID का उपयोग करके रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट में दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक सूची और कट-ऑफ अंक शामिल होंगे।

आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर बताया है कि बोर्ड 4 नवंबर तक बीसीआई, एससीआई और महिला सुपरवाइजर परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है। उन्होंने हालांकि मजाकिया लहजे में यह भी कहा है कि 4 नवंबर तक का प्लान है, न कि कंफर्म।

RSSB BCI, SCI Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन में जाएं।
  3. “सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर” या “बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर” के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर खोजें।
  5. अब कट-ऑफ मार्क्स देखें, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

RSSB BCI, SCI Result 2026: मेरिट लिस्ट

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। बोर्ड द्वारा बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग से जुड़ी जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद है।

Also read IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें  

RSSB BCI, SCI Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) की लिखित परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को हुई थी, जबकि अंतरिम उत्तर कुंजी 18 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। यह भर्ती 3,951 रिक्त पदों के लिए है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications