Trusted Source Image

SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

Santosh Kumar | October 29, 2026 | 02:13 PM IST | 1 min read

यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/एससीओ/2026-27/25 के तहत अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार एसबीआई के 'करंट ओपनिंग्स' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्य उम्मीदवार अब 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
योग्य उम्मीदवार अब 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर अब 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने आवेदकों को अतिरिक्त समय देने के लिए यह समय-सीमा बढ़ाई है। इससे पहले, एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी। 

यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/एससीओ/2026-27/25 के तहत अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार एसबीआई के 'करंट ओपनिंग्स' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन 30 सितंबर को शुरू हुए। आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना के लिए 31 अगस्त, 2026 को आधार तिथि माना जाएगा। उम्मीदवार पसंद के पद के लिए पात्रता शर्तों, कार्य अनुभव और शैक्षिक योग्यताओं की जांच कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और सीटीसी पर बातचीत पर आधारित होगी। सामान्य/ईडबल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, जबकि एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। 

Also readRRB JE Exam 2026: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण टली परीक्षा अब 2 नवंबर को, कल जारी होगी सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड

SBI SCO Recruitment 2026: आवश्यक दस्तावेज 

प्रारंभिक कॉन्ट्रैक्ट 3 साल का है, जिसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है। पोस्टिंग मुंबई में प्रस्तावित है, लेकिन जरूरत पड़ने पर देश में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है। दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे। जैसे-

  • हाल की तस्वीर (जेपीईजी फॉर्मेट)
  • हस्ताक्षर (जेपीईजी फॉर्मेट)
  • संक्षिप्त बायोडाटा 
  • पहचान प्रमाण 
  • जन्म तिथि का प्रमाण 
  • पीडबल्यूबीडी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) 
  • शैक्षिक प्रमाण-पत्र: संबंधित मार्कशीट/डिग्री प्रमाण-पत्र 
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र और मार्कशीट 
  • व्यावसायिक योग्यता 
  • प्राथमिकता प्रमाण-पत्र 
  • अनुभव प्रमाण-पत्र 
  • फॉर्म-16/ऑफर लेटर/वर्तमान नियोक्ता की पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप 
  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) (यदि लागू हो) 
  • बायोडेटा फॉर्म , जो बैंक की करियर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications