Trusted Source Image

NEET SS 2026: नीट एसएस के लिए आवेदन natboard.edu.in पर शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मापदंड, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 04:35 PM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया natboard.edu.in पर शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार परीक्षा शुल्क, पात्रता मापदंड, एग्जाम डेट अब चेक कर सकते हैं।

प्रश्न-पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें ढाई घंटे (150 मिनट) की अवधि में हल करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रश्न-पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें ढाई घंटे (150 मिनट) की अवधि में हल करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट सुपर स्पेशियलिटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है।

जिन उम्मीदवारों द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाएगा, उनके लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 20 से 23 नवंबर तक दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई लगभग सभी जानकारियों और अपलोड किए गए दस्तावेजों में संशोधन कर सकते हैं। निम्नलिखित 6 चीजों में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है-

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. राष्ट्रीयता
  3. ईमेल आईडी
  4. आधार विवरण
  5. मोबाइल नंबर
  6. परीक्षा शहर

NEET SS 2026: परीक्षा शुल्क

नीट एसएस के लिए प्रति समूह परीक्षा शुल्क 3,500 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एक बार जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म वापस नहीं लिए जा सकते। किसी भी स्थिति में परीक्षा शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही इसे किसी भविष्य की परीक्षा के लिए आगे ले जाया जाएगा। एनबीईएमएस परीक्षा शुल्क की वापसी, एडजस्टमेंट, ट्रांसफर या उसे आगे ले जाने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।

NEET SS 2026: पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (एमडी, एमएस, डीएनबी) या इसके बराबर कोई मान्यता प्राप्त योग्यता रखते हैं, वे नीट-एसएस 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीट-एसएस 2026 के किसी भी चरण में अयोग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई अयोग्य उम्मीदवार नीट-एसएस 2026 में शामिल होता है और सफल हो जाता है, तो अयोग्यता का पता चलने पर ऐसे उम्मीदवार का परिणाम और उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

नीट-एसएस 2026 में शामिल होने की पात्रता तय करने के लिए एमडी, एमएस, डीएनबी ब्रॉड स्पेशलिटी, योग्य फीडर क्वालिफिकेशन पूरी करने की कट-ऑफ तारीख 31 जनवरी 2027 होगी।

Also read AACCC PG Counseling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों से स्थगित, नया शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जल्द

NEET SS 2026 Exam Dates: परीक्षा कार्यक्रम

नीट-एसएस परीक्षा 11 और 12 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। अलग-अलग ग्रुप्स की परीक्षाएं दो शिफ्टों में सुबह और दोपहर में होगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। बिना हल किए गए सवालों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications