Trusted Source Image

UPSSSC Stenographer 2023-24: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 08:02 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूपी स्टेनोग्राफर डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन 2023-24 के लिए सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी स्टेनोग्राफर डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन 2023-24 के लिए सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 2023 और स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 2024 के तहत कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अर्हता/ दस्तावेज परीक्षण के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने के संबंध में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।

UPSSSC Stenographer Shorthand and Typing Test 2023 Result -

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 स्किल टेस्ट में कुल 269 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। लिखित परीक्षा (मुख्य) के आधार पर हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा के लिए पात्र 3815 अभ्यर्थियों का परिणाम 22 जुलाई, 2026 को घोषित किया गया था। पात्र अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा 1 सितंबर से 4 सितंबर, 2026 तक आयोजित की गई थी।

Also readUPSSSC ASO 2016 Final Result: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी का अंतिम परिणाम जारी, कटऑफ जांचें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “3815 अभ्यर्थियों में से 2179 कैंडिडेट उक्त परीक्षा में उपस्थित तथा शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग द्वारा हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा में उपस्थित 2179 अभ्यर्थियों में से 269 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।” विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2023 के तहत आशुलिपिक के कुल 333 पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC Stenographer Shorthand and Typing Test 2024 Result -

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2024 में कुल 1329 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा (मुख्य) के आधार पर हिंदी आशुलेखन और हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा के लिए पात्र 18556 अभ्यर्थियों का परिणाम 22 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। आयोग द्वारा शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 5 सितंबर से 16 सितंबर, 2026 तक किया गया।

आयोग के अनुसार, “कुल 18556 अभ्यर्थियों में 10813 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में उपस्थित रहे, जबकि शेष अभ्यथी अनुपस्थित रहे । हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट में उपस्थित 10813 अभ्यर्थियों में से 1329 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।” विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024 के तहत कुल 1224 पदों को भरा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications