Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने आज नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (औषधि) और लैब असिस्टेंट (खाद्य) भर्ती परीक्षा (FWLN26) की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी सैंपल सहायक एवं लैब असिस्टेंट 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है। 27 अक्टूबर, 2026 को उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
Also readCGSSB OT Technician Result 2026: सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी; फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
सीजी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट 2026 स्कोर लिस्ट में रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि, उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, जाति और श्रेणी, आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर आधारित हैं।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं: