Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 05:39 PM IST | 1 min read
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर और ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि तक जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिकवेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
सीआईएसएफ द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी पात्र उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Date 2027: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा तिथि घोषित
CISF Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया