Trusted Source Image

UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Date 2027: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा तिथि घोषित

Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खान मंत्रालय) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय) के अंतर्गत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, केमिस्ट, साइंटिस्ट 'बी' और इनके सहायक-स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, यह परीक्षा 10 जनवरी 2027 (रविवार) को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 'पेपर-I (जनरल स्टडीज)' का आयोजन किया जाएगा, जो सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य और समान रहेगा। इसके बाद, दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 'पेपर-2' आयोजित होगा, जो उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई स्ट्रीम के आधार पर विषय-विशिष्ट होगा।

UPSC Combined Geo-Scientist Prelims: विषय-विशिष्ट पेपर 2 विवरण

दोपहर के सत्र में आयोजित होने वाले विषय-विशिष्ट पेपर (Paper-II) में उम्मीदवारों की शाखा के अनुसार निम्नलिखित विषय शामिल होंगे-

  1. जिओलॉजी/हाइड्रोजिओलॉजी (Geology/Hydrogeology) - जीएसआई में जियोलॉजिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (हाइड्रोजिओलॉजी) ग्रुप 'A' औ असिस्टेंट हाइड्रोजिओलॉजिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।
  2. जियोफिजिक्स (Geophysics) - जीएसआई में जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (जियोफिजिक्स) ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।
  3. केमिस्ट्री (Chemistry) - जीएसआई में केमिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट केमिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (केमिकल) ग्रुप 'A' और असिस्टेंट केमिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।

UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Date 2027: परीक्षा पैटर्न

स्ट्रीम
पेपर-I (जनरल स्टडीज)
पेपर-II (विषय-विशिष्ट)
कुल अंक
स्ट्रीम-I (जियोलॉजी / हाइड्रोजिओलॉजी)
100 अंक (2 घंटे)
जियोलॉजी / हाइड्रोजिओलॉजी – 300 अंक (2 घंटे)
400
स्ट्रीम-II (जियोफिजिक्स)
100 अंक (2 घंटे)
जियोफिजिक्स – 300 अंक (2 घंटे)
400
स्ट्रीम-III (केमिस्ट्री)
100 अंक (2 घंटे)
केमिस्ट्री – 300 अंक (2 घंटे)
400

Also read SSC Exam Date 2026 Revised: एसएससी जेई, एसआई दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा की नई तिथियां जारी

ई-एडमिट कार्ड विवरण

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ई-एडमिट कार्ड मिल जाएगा। ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा से 7 दिन पहले 'स्क्राइब' (लेखक) बदलने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications