Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 01:41 PM IST | 1 min read
परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) देशभर के 15 केंद्रों पर 30 स्कूल संचालित करती है। इन स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

नई दिल्ली : परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) ने देशभर के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में 254 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशनजारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल से लेकर पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी और बालवाटिका शिक्षकों के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल aees.onlineregistrationforms.com के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में प्रिंसिपल के 4 पद, वाइस प्रिंसिपल का 1 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 27 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 102 पद, प्राइमरी टीचर (PRT) के 89 पद, पीआरटी म्यूज़िक के 10 पद, लाइब्रेरियन के 13 पद तथा बालवाटिका टीचर के 8 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल 6 से लेवल 12 के तहत वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।