Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 02:51 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड पर्यटक अधिकारी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्यटक अधिकारी (Tourist Officer) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड पर्यटक अधिकारी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि व समय पर फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि के साथ निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा।
यूकेएसएसएससी पर्यटक अधिकारी एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
Also readCGSSB OT Technician Result 2026: सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी; फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
आयोग द्वारा यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर 2025 एग्जाम 1 नवंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने और परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन के अलावा डाक, ईमेल आदि माध्यमों से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना हॉल टिकट जांच सकते हैं: