Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन 2026 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान व स्थाई पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 27 से 28 अक्टूबर तक आरएमएस सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन 2026 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान व स्थाई पता, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कैंडिडेट का नाम या पिता का नाम या माता का नाम में से किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति दी गई है।
एनटीए ने कहा कि, “28 अक्टूबर, 2026 (रात 11:50 बजे तक) के बाद किसी भी स्थिति में विवरणों में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो संबंधित उम्मीदवार को उसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करना होगा।”
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएमएस सीईटी एप्लीकेशन 2026 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
नीचे सारणी में आरएसएम सीईटी 2026 आवेदन में सुधार के लिए शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | फील्ड |
|---|---|
अभ्यर्थियों को सभी फील्ड में परिवर्तन की अनुमति होगी | कक्षा 5वीं और 8वीं के समकक्ष विवरण |
अभ्यर्थियों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति होगी (पुनः स्पष्ट किया जाता है कि NTA अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है) | परीक्षा शहर का चयन |
अभ्यर्थियों को सभी फ़ील्ड में परिवर्तन की अनुमति होगी: | जन्म तिथि लिंग श्रेणी / वर्ग हस्ताक्षर अंगूठे का निशान मूल निवास प्रमाण-पत्र जन्म प्रमाण-पत्र |
अभ्यर्थियों को पहचान संबंधी विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है) | आधार विवरण |
इससे पहले, यह अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई थी। विभाग के निदेशक और सरकार के संयुक्त सचिव, ललित कुमार ने बताया कि यह निर्णय जरूरतमंद और पात्र उम्मीदवारों के हित में लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।
Santosh Kumar