Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 12:56 PM IST | 1 min read
एनटीए ने जेईई मेन, सीयूईटी पीजी, यूजीसी नेट समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के सत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षाओं के शेड्यूल में यह बदलाव किया गया है। परीक्षा एजेंसी ने सभी छात्रों, परीक्षार्थियों, शिक्षकों को नोटिस जारी कर इस अपडेटेड कैलेंडर की जानकारी दी है।
इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का नाम | प्रस्तावित तिथि |
दिसंबर 2026 | - |
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) | 6 दिसंबर 2026 |
स्वयं (SWAYAM) | 8 -12 दिसंबर 2026 |
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) | 13 दिसंबर 2026 |
यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र) | 14-18 और 21 दिसंबर 2026 |
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर चक्र) | 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 |
जनवरी 2027 | |
आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC) | 4 जनवरी 2027 |
श्रेष्ठा (SHRESHTA - NETS) | 10 जनवरी 2027 |
निफ्ट प्रवेश परीक्षा | 10 जनवरी 2027 |
जेईई मेन सेशन 1 | 20-24 और 28 जनवरी 2027 |
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) | 31 जनवरी 2027 |
फरवरी 2027 | |
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) | 7 फरवरी 2027 |
मार्च 2027 | |
सीयूईटी पीजी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट | 2-5, 8-9, 12, 15-19, 24-25, 29-31 मार्च 2027 |
अप्रैल 2027 | |
जेईई मेन सेशन 2 | 2 - 7 अप्रैल 2027 |
एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया या किसी असत्यापित स्रोत की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित परीक्षा पोर्टलों पर प्रकाशित जानकारी पर ही भरोसा करें।