Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 10:54 AM IST | 2 mins read
पीएसएसएसबी ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक इसे चैलेंज कर सकते हैं।

नई दिल्ली : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पीएसएसएसबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वे पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रश्न पत्रों के अलग-अलग सेटों के लिए अलग-अलग उत्तर कुंजियां जारी हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्रों के अनुसार सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने अंकों का अनुमान लगाने से पहले, सही सेट चुनना चाहिए।
बोर्ड ने आपत्तियां दर्ज करने के लिए विंडो खोल दी है; यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति है, तो वे 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच इस दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां objections30112025.sssbexam@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजी जानी चाहिए।
उम्मीदवार ध्यान दें कि समय-सीमा के बाद या ईमेल के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह सुविधा केवल प्रोविजनल आंसर की के लिए है; फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
पीएसएसएसबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की तुलना उपलब्ध कराए गए उत्तरों से कर सकेंगे। उन्हें आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने अंकों की गणना करनी चाहिए, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। यह अनुमानित स्कोर उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का आंकलन करने में मदद करेगा।