Trusted Source Image

CCI Vacancy 2026: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग विभिन्न पदों पर करेगा भर्ती, 195 स्वीकृत पद में 42% खाली

Press Trust of India | October 25, 2026 | 05:21 PM IST | 1 min read

सीसीआई नियामक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक व्यवहार पर नजर रखता है और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का काम करता है।

सीसीआई लंबे समय से श्रमबल की कमी से जूझ रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीसीआई लंबे समय से श्रमबल की कमी से जूझ रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) श्रमबल बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत प्रतिनियुक्ति के आधार पर पेशेवर और प्रशासनिक पदों के लिए 41 लोगों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, सीसीआई और उसकी जांच इकाई महानिदेशक (डीजी) कार्यालय, दोनों में लोगों को भर्ती किया जाएगा।

यह नियामक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक व्यवहार पर नजर रखता है और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का काम करता है। डीजी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अपर महानिदेशक के दो पद और संयुक्त महानिदेशक के सात पद पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा प्रशासनिक पक्ष के 8 पद और उप महानिदेशक और सहायक उप महानिदेशक सहित उप महानिदेशक श्रेणी के 12 पद को भरा जाना है। Also readUP NMMS Admit Card 2026: यूपी एनएमएमएस एडमिट कार्ड entdata.co.in पर जारी, 1 नवंबर को होगी परीक्षा

नोटिस में कहा गया, “आवेदक केंद्र/राज्य सरकारों की अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सिविल सेवाओं, स्वायत्त संगठनों, विनियामक प्राधिकरणों, विश्वविद्यालयों, अकादमिक या अनुसंधान संस्थानों के कर्मचारी होने चाहिए।”

सीसीआई में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कुल 12 पद पर भर्ती की जाएगी। इनमें निदेशक (अर्थशास्त्र), संयुक्त निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) और उप निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) का 1-1 पद शामिल है, इसके अलावा उप निदेशक (वित्तीय विश्लेषण) के दो पद भी हैं।

ये नियुक्तियां संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन तीन साल के लिए होंगी। सीसीआई लंबे समय से श्रमबल की कमी से जूझ रहा है। पिछले साल, एक संसदीय समिति ने चिंता जताई थी कि नियामक के 195 स्वीकृत पद में 42 प्रतिशत खाली पड़े हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]