Trusted Source Image

MP Police SI Admit Card 2026: एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड जारी, प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर से

Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर एवं सूबेदार भर्ती 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी द्वारा 28 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी

MP Police SI Subedar 2026 Prelims Exam: ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम

एमपी पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। नीचे सारणी में परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा पालीरिपोर्टिंग समयमहत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समयउत्तर अंकित करने का समय

सुबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026

28 अक्टूबर 2026, बुधवार

प्रथम

प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक

प्रातः 09:50 से 10:00 बजे तक (10 मिनट)

प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक (2 घंटे)

सुबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026

28 अक्टूबर 2026, बुधवार

द्वितीय

दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक

दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट)

दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (2 घंटे)

Also readMPPSC ADPO Admit Card 2026: एमपीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा 4 नवंबर को

MPESB MP Police SI Subedar 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

एमपी पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे है। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम चयन में शामिल नहीं होंगे। एमपी पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 507 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एमपीईएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MP Police SI Subedar 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

एमपी पुलिस एसआई सूबेदार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • एमपी पुलिस एसआई सूबेदार 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और हॉल टिकट जांचें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]