Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 10:37 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 21 अक्टूबर से एमपीपीएससी एडीपीओ एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में कैंडिडेट का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, फोटो व हस्ताक्षर और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
नीचे सारणी में एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:
| प्रश्न-पत्र | परीक्षा तिथि | समय |
|---|---|---|
खंड 'अ' - सामान्य अध्ययन | 01.11.2026 (रविवार) | दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक |
खंड 'ब' विषय – विधि | 01.11.2026 (रविवार) |
Also readBSLET 2026: बिहार विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “अभ्यर्थियों के परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का निराकरण परीक्षा की तिथि से 3 दिन पहले तक ही किया जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर एमपीपीएससी से संपर्क कर सकते हैं।”
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 107 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एडीपीओ हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: