Trusted Source Image

MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी ने वार्षिक एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी तैयारियां शुरू कर सकते हैं।

एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2027 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली 25 परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें दी गई हैं। इस कैलेंडर में जनवरी से अक्टूबर 2027 तक की परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एमपीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम 2027 में राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं, तथा विभागीय भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम 24 जनवरी 2027 को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 के साथ शुरू होता है और 17 अक्टूबर 2027 को लेक्चरर (पॉलिटेक्निक कॉलेज) परीक्षा 2027 के साथ समाप्त होता है।

MPPSC Exam Calendar 2027: परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड प्रक्रिया

  1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. अब, ‘एग्जाम कैलेंडर’ टैब पर क्लिक करें और फिर परीक्षा कार्यक्रम के लिंक पर जाएं।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  4. परीक्षा के अनुसार तारीखें और विभाग देखें।
  5. अंत में एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2027 की पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।

MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा का नाम
परीक्षा आयोजन तिथि
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027
24 जनवरी 2027
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2027
14 फरवरी 2027
राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा-2027
7 मार्च 2027
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा-2027
18 अप्रैल 2027
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2027
18 अप्रैल 2027
उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2 सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा-2027
25 अप्रैल 2027
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2027
25अप्रैल 2027
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 (विशेष)
2 मई 2027
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2027
10 मई 2027 से 15 मई 2027
सहायक कुल सचिव परीक्षा-2027
30 मई 2027
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
27 जून 2027
यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
27 जून 2027
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2027
4 जुलाई 2027
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2027 (विभिन्न विषय)
4 जुलाई 2027
क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2027
4 जुलाई 2027
ग्रंथपाल परीक्षा-2027
4 जुलाई 2027
सहायक प्रबंधक परीक्षा-2027
25 जुलाई 2027
खनि निरीक्षक परीक्षा-2027
25 जुलाई 2027
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2027
1 अगस्त 2027
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2027 (विशेष)
9 अगस्त 2027 से 14 अगस्त 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा-2027
26 सितंबर 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा-2027
26 सितंबर 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) परीक्षा-2027
26 सितंबर 2027
कराधान सहायक परीक्षा-2027
17 अक्टूबर 2027
व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय)
17 अक्टूबर 2027

Also read UPPSC PCS-J Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड

MPPSC Exam Calendar 2027: रिक्तियों की संख्या अलग से होगी जारी

एमपीपीएससी ने अभी तक वर्ष 2027 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या की घोषणा नहीं की है। रिक्तियों का विवरण प्रत्येक भर्ती अधिसूचना के साथ अलग से जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की कई परीक्षाएं शामिल हैं और आगामी परीक्षाओं के लिए एक संभावित समय-सीमा दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]