LiveTrusted Source Image

BSEB Class 12 Sent Up Exam Live: बिहार बोर्ड 12वीं की सेंटअप परीक्षा का दूसरा दिन, आज गणित, भूगोल की परीक्षाएं

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की सेंट-अप परीक्षा 2027 शुरू हो चुकी है। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी का पालन करना होगा और समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना चाहिए।

बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।  (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंटअप परीक्षा गुरुवार 19 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह परीक्षा 28 नवंबर तक चलेगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जांच परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2027 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। वहीं कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

बिहार बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। दिव्यांग, दृष्टिबाधित और स्वयं लिखने में असमर्थ छात्रों को लेखक की सुविधा और प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Bihar Board Class 12 Sent Up Exam: परीक्षा टाइम-टेबल

परीक्षा तिथि
पहली पाली
दूसरी पाली
19 नवंबर
भौतिकी, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता और फाउंडेशन कोर्स
राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, रसायन विज्ञान, ऐच्छिक ट्रेड पेपर
20 नवंबर
गणित, ऐच्छिक ट्रेड पेपर-2
भूगोल, जीव विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन
23 नवंबर
अनिवार्य समूह हिंदी
अनिवार्य विषय समूह भाषा व अन्य
25 नवंबर
कृषि, अर्थशास्त्र
मनोविज्ञान
26 नवंबर
समाजशास्त्र
संगीत
27 नवंबर
इतिहास
गृह विज्ञान
28 नवंबर
व्यावसायिक कोर्स
कोई परीक्षा नहीं

Also read BPSC 71th Exam 2025 DV Schedule: बीपीएससी 71वीं सीसीई के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी, तिथियां जांचें 

बीएसईबी कक्षा 12वीं की जीवविज्ञान सेंटअप परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की सेंटअप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 का आयोजन 20 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। यह परीक्षा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जीवविज्ञान के पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी का आंकलन करने में भी मदद करती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जांच परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2027 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

November 20, 2026 | 11:45 AM IST

बीएसईबी कक्षा 12वीं की जीवविज्ञान सेंटअप परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की सेंटअप जीवविज्ञान परीक्षा 2026-27 का आयोजन 20 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं।

November 20, 2026 | 11:38 AM IST

BSEB Class 12 Sent Up Exam: कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट छात्रों को अनुमति नहीं

बीएसईबी सेंटअप परीक्षा में कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट वाले छात्रों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। बिहार बोर्ड 12वीं की सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण छात्रों को वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

November 20, 2026 | 11:34 AM IST

Bihar Board Class 12 Sent Up Exam: सेंटअप परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य

बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जांच परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2027 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

[

विशेष समाचार

]