Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 01:28 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026 प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) शामिल है।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जल्द ही जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए आयोजित एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क जेए प्री रिजल्ट 2026 पीडीएफ में चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे।
बैंक द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक अलग से जारी किए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
एसबीआई ने अभी तक जूनियर एसोसिएट प्रीलिमिनरी एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्री स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, कुल प्राप्त अंक, सेक्शन-वाइज अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क मेन 2026 एग्जाम 26 और 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के माध्यम से 7,680 रेगुलर जूनियर एसोसिएट के पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर जाएं।
एसबीआई जेए प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
कैंडिडेट्स एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट, स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक, मेरिट लिस्ट, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और मेन एग्जामिनेशन शेड्यूल के लिए यहां बने रहें।
November 18, 2026 | 01:28 PM IST
कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 आज घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट sbi.bank.in पर देख सकेंगे।
November 18, 2026 | 12:50 PM IST
नहीं, SBI इंडिविजुअल स्कोरकार्ड और स्टेट-वाइज, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स अलग से (sbi clerk prelims result link) जारी करेगा।
November 18, 2026 | 12:46 PM IST
sbi clerk prelims result में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स में उपस्थित होने के पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए sbi careers portal पर विजिट करें।
November 18, 2026 | 12:46 PM IST
एसबीआई द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in career पर जल्द ही sbi ja prelims result 2026 जारी किया जाएगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।