Trusted Source Image

UKSSSC Exam Calendar 2026: यूकेएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, जूनियर सहायक परीक्षा 20 दिसंबर को

Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 08:39 AM IST | 2 mins read

वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर पदों की शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा 23 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।

यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर और शासन स्तर पर आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यूकेएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए लिखित परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 

UKSSSC Exam Calendar 2026 PDF: कार्यक्रम जांचें

नीचे सारणी में उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम और विज्ञापन जारी करने की तिथि जांच सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथि

1.

वर्दीधारी (पुलिस आरक्षी, पी.ए.सी. / आई.आर.बी. आरक्षी, अग्निशामक, वन आरक्षी, स्पेशल टाईगर गार्ड्स, आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी, बन्दीरक्षक, सचिवालय रक्षक) पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन

17.11.2026


2.

विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा

22.11.2026


3.

वन विकास निगम के अन्तर्गत स्केलर पदों की शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा

23.11.2026 से शुरू


4.

वर्दीधारी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पी.ए.सी. / आई.आर.बी., अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, उप निरीक्षक, अभिसूचना, उप आबकारी निरीक्षक आदि पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन

25.11.2026


5.

मानचित्रकार / प्रारूपकार आदि पदों की विज्ञप्ति का प्रकाशन

30.11.2026

Also readHPRCA Patwari Admit Card 2026: एचपीआरसीए पटवारी एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, 23 से 30 नवंबर तक एग्जाम 

एक अन्य नोटिस में आयोग ने अपने पत्र संख्या 2748/परीक्षा/2026-27, दिनांक 17 नवंबर 2026 के माध्यम से विभिन्न परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसी क्रम में विज्ञापन संख्या 78/ 2026, 15 जून 2026 के तहत प्रकाशित भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसके अंतर्गत उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक एवं स्टेनोग्राफर पदों की लिखित परीक्षा तथा स्नातक स्तरीय अर्हता वाले पदों के विज्ञापन जारी करने की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 

High Court Junior Assistant Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम

अभ्यर्थी नीचे सारणी में जूनियर असिस्टें एवं स्टेनोग्राफर परीक्षा की तिथि और स्नातक स्तरीय भर्ती विज्ञापन की तिथि जांच सकते हैं।

क्रम संख्याविवरणतिथि

1.

उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक / स्टेनोग्राफर

लिखित परीक्षा – 20.12.2026

2.

स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग)

विज्ञप्ति प्रकाशन – 30.11.2026

UKSSSC Exam Calendar 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक 'संवाद' क्लिक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications