Trusted Source Image

SSC Grade C Steno Recruitment 2026: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 320 पदों पर मौका

Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 08:39 PM IST | 2 mins read

यह परीक्षा सरकारी विभागों और कैडर में कार्यरत पात्र स्टेनोग्राफर ग्रेड 'D' कर्मचारियों के लिए है। यह नए उम्मीदवारों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा नहीं है।

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर डिपार्टमेंटल 2026 परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर डिपार्टमेंटल 2026 परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज से ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (Grade ‘C’ Stenographers LDCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य विभागीय उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 17 नवंबर, 2026 से एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर 2026 फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 320 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 287 पद केंद्रीय सचिवालय (DoPT) में स्टेनोग्राफर के हैं। इसके अलावा, रेलवे बोर्ड सचिवालय में 8, सशस्त्र बल मुख्यालय में 14, भारतीय विदेश सेवा शाखा (बी) में 8, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में 1 और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में 2 पद शामिल हैं। 

SSC Grade C Stenographer (LDCE) Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

केंद्रीय सचिवालय में स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदक ने स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के रूप में कम से कम 6 साल की स्वीकृत सेवा पूरी कर ली हो। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अप्रूव्ड सेवा की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। पात्रता मानदंड व अधिक जानकारी के लिए एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

Also readSSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती के फिजिकल रिजल्ट में संशोधन, एसएसी ने जारी किया नोटिस

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 8 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (भाग-ए), स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट (भाग-बी) और सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन (भाग-सी) चरण शामिल किया गया है। सीबीटी का आयोजन फरवरी-मार्च 2027 में किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विदेश में या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित सेवा/संगठन/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण के माध्यम से “द रीजनल डायरेक्टर, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (नॉर्दर्न रीजन), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” को भेजना होगा, जो 29 दिसंबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।

SSC Steno LDCE Recruitment 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी ग्रुप सी स्टेनोग्राफर 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications