Santosh Kumar | November 17, 2026 | 06:01 PM IST | 1 min read
10वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये देना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी ने मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षाओं के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों के वास्ते ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। मार्च 2027 की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों जिनमें कंपार्टमेंट, अतिरिक्त योग्यता, पूरे या कुछ विषयों में सुधार (इम्प्रूवमेंट), और अतिरिक्त विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र शामिल हैं, के लिए परीक्षा शुल्क और तारीखों की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर कर दी गई है।
10वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये देना होगा।
छात्र 17 से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 से 12 दिसंबर और 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
10वीं-12वीं मार्च/जुलाई/सितंबर 2026 की परीक्षाओं में शामिल हुए ऐसे अभ्यर्थी, जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन वे किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हो गए थे, वे भी एडिशनल क्वालिफाइड श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना पिछला अनुक्रमांक दर्ज करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन तभी पूरा माना जाएगा जब परीक्षा शुल्क जमा हो जाएगा।
अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं। कक्षा 10वीं के लिए ई-मेल आईडी assec@bseh.org.in और 12वीं परीक्षा के लिए assrs@bseh.org.in पर भी अपनी समस्या भेजकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।