Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 01:28 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। इसके अलावा, इसमें परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र और फोटो भी ले जाना होगा।
ऑनलाइन परीक्षा में 100 अंकों के लिए कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग विषय से 40 प्रश्न, इंटेलेक्चुअल एबिलिटी एंड मेंटल एबिलिटी और साइंस एंड सिंपल अरिथमेटिक से 30-30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएमटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। अंतिम चयन सूची ऑनलाइन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7500 पदों को भरा जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा 19 नवंबर से प्रत्येक दिन कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
November 12, 2026 | 01:28 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
November 12, 2026 | 12:49 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026, 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा-शहर की जानकारी 12 नवंबर 2026 के आसपास मिलने की उम्मीद है।
November 12, 2026 | 11:58 AM IST
जिन कैंडिडेट्स ने 7,500 कांस्टेबल जीडी वैकेंसी के लिए अप्लाई किया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपने टेस्ट एडमिट कार्ड (Peb MP gov in Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।
November 12, 2026 | 11:34 AM IST
एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तिथि व समय की पुष्टि नहीं की गई है।
November 12, 2026 | 11:34 AM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।