Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 02:31 PM IST | 3 mins read
अभ्यर्थियों को अपना आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सीईएन संख्या 09/ 2025 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आरआरबी की घोषणा के बाद सीबीटी में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट जांच सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत नहीं होगी। सीबीटी में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीईटी/ पीएसटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरआरबी ग्रुप डी सीईएन 09/2025 परीक्षा में 52.39 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर को जारी की गई, जिस पर 15 सितंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई। सीबीटी चरण में शामिल हुए कैंडिडेट को अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, आरआरबी ने अभी तक तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट हर जोन के लिए कटऑफ अंकों के साथ अलग-अलग पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
अभ्यर्थियों को अपना आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में कैंडिडेट आपका नाम, कैटेगरी, सेक्शन-वाइज अंक, कुल प्राप्त अंक और नॉर्मलाइज्ड अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 22,195 पदों को भरा जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 18,000 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी, जबकि उनकी इन-हैंड सैलरी लगभग 22,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह होगी। नवीनतम अपडेट के लिए rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
आरआरबी ग्रुप डी सीईएन 09/2025 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
November 10, 2026 | 02:31 PM IST
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 आंसर की (rrb group d result 2026) 7 सितंबर को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है।
November 10, 2026 | 02:06 PM IST
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द ही आने की संभावना है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
November 10, 2026 | 01:35 PM IST
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की मदद से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
November 10, 2026 | 12:52 PM IST
आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया (rrb group d ka result kab aaega) में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
November 10, 2026 | 12:48 PM IST
आरआरबी ग्रुप डी सीईएन 09/2025 रिजल्ट (rrb group d exam result date 2026) जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
November 10, 2026 | 12:48 PM IST
रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक rrb.indianrailways.gov.in पर सक्रिय होगी। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद अपना परिणाम यहां जांच सकते हैं।