Trusted Source Image

Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा

Press Trust of India | November 10, 2026 | 11:29 AM IST | 1 min read

इस बुनियादी ढांचे के विस्तार से इस क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं, आपातकालीन उपचार और अहम देखभाल तक पहुंच और मजबूत होगी।

मौजूदा अस्पताल परिसर के लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। (प्रतीकात्मक-जस्ट डायल)
मौजूदा अस्पताल परिसर के लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। (प्रतीकात्मक-जस्ट डायल)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने यहां रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल (जीजीएसजीएच) में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का सोमवार को ऐलान किया जिसमें एमबीबीएस की 150 और परास्नातक (पीजी) की 40 सीट होंगी। सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह मेडिकल कॉलेज 1322 बिस्तर वाले एक व्यापक स्वास्थ्य परिसर का हिस्सा होगा। 

मौजूदा अस्पताल परिसर के लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इससे जुड़े स्वास्थ्य अवसंरचना में 472 बिस्तरों वाला एक समर्पित 'मातृ एवं शिशु अस्पताल' और 850 बिस्तरों वाला एक 'जनरल अस्पताल' शामिल होगा।

बयान के मुताबिक, यह विस्तार विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल वर्तमान में पश्चिम दिल्ली की लगभग 10 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

Also readFMGE Result October 2026: एफएमजीई अक्टूबर परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? जानें परिणाम तिथि, पासिंग क्राइटेरिया

इस बुनियादी ढांचे के विस्तार से इस क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं, आपातकालीन उपचार और अहम देखभाल तक पहुंच और मजबूत होगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना और इससे जुड़े अस्पतालों का विस्तार लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने और भविष्य के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications