Trusted Source Image

IGNOU December TEE 2026 Admit Card: इग्नू दिसंबर टीईई एडमिट कार्ड ignou.samarth.edu.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 06:12 PM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को इग्नू दिसंबर टीईई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर 2026 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के प्रवेश पत्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकित छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र कैंडिडेट इग्नू समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in के माध्यम से इग्नू दिसंबर टीईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को इग्नू दिसंबर टीईई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम (नामांकन संख्या) और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इग्नू टीईई एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, एनरोलमेंट नंबर, परीक्षा केंद्र, कार्यक्रम विवरण, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तिथि और परीक्षा सत्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।

इग्नू दिसंबर टीईई 2026 परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी, जो 14 जनवरी, 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को अपने हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ वैध इग्नू पहचान-पत्र लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readCAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड आज होगा जारी, iimcat.ac.in पर लॉग इन क्रेडेंशियल से कर सकेंगे डाउनलोड

आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित सभी पात्र शिक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय ने इग्नो समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्रांत परीक्षा (TEE) दिसंबर 2026 के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं।

नोटिस के अनुसार, “एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर तुरंत अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। अंतिम समय में असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और अपने परीक्षा शेड्यूल की जांच कर लें।”

IGNOU December TEE Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके इग्नू दिसंबर टीईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • इग्नू समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • दिसंबर 2026 TEE एडमिट कार्ड ओपन करें।
  • हॉल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications