Santosh Kumar | November 4, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read
कैट एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां छपी होंगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख, 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। कैट 2026 परीक्षा देश भर के लगभग 170 शहरों में 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित होगी और इसकी अवधि 120 मिनट है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय का ध्यान रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां छपी होंगी। कोई भी गलती नजर आए तो तुरंत आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
कैट 2026 परीक्षा के दिन प्रिंटेड एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एडमिट कार्ड को ईमेल या एसएमएस के जरिए नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा 3 स्लॉट में होगी। परीक्षा का सही समय एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। उम्मीदवारों को बताए गए समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है।