Trusted Source Image

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 नवंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 11:46 AM IST | 1 min read

इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट में पांच सेक्शन होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट में पांच सेक्शन होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1,500 अप्रेंटिस सीटों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए कट-ऑफ तारीख के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार द्वारा स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, स्नातक का अंतिम परिणाम 1 नवंबर 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना आवश्यक है और इसके प्रमाण स्वरूप संबंधित बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क
सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 
800 रुपये + जीएसटी
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD)
175 रुपये + जीएसटी

Also read SSC GD Constable Final Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की, मार्क्स ssc.gov.in पर जारी

Indian Bank Apprentice Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट में पांच सेक्शन होंगे। 'जनरल इंग्लिश' को छोड़कर, यह टेस्ट प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय अवधि
रीजनिंग एप्टीट्यूड
15
15

कंप्यूटर ज्ञान
10
10

अंग्रेजी भाषा
25
25

संख्यात्मक अभिरुचि
25
25

सामान्य जागरूकता
25
25

कुल (Total)
100
100
कुल समय 60 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications